हनुमानगढ़। घर के अंडरग्राउंड हिस्से में लगी पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर भादरा थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भादरा पुलिस थाना में कायमखानी बास निवासी याकूब अली (68) पुत्र मोहम्मद अली ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका मकान वार्ड नम्बर 4, भादरा में स्थित है, जहां अंडरग्राउंड में पानी की मोटर लगी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार 22 मई की शाम करीब 7.30 से 8 बजे के बीच श्योपुरा बास निवासी सोहल पुत्र ज्यान मोहम्मद उर्फ टाटिया लीलगर मकान के अंडरग्राउंड हिस्से में घुस गया और वहां लगी पानी की मोटर चोरी कर ले गया। परिवादी ने बताया कि घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी है।
