हनुमानगढ़। टाउन स्थित शिशु शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में साइंस संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपिका की इस शानदार सफलता पर स्कूल स्टाफ और परिजनों ने खुशी जताई। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जितेंद्र सिंह, माता जयमाला और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता हासिल हो सकी। दीपिका का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
