हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरडा के छात्र हरीश ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरीश की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। हरीश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र कुमार और माता मैना देवी को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है। हरीश का सपना भविष्य में शिक्षक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने हरीश की इस उपलब्धि पर उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
