हनुमानगढ़। सैन समाज समिति हनुमानगढ़ की ओर से समाज की धर्मशाला में कार्यालय एवं मुख्य द्वार निर्माण के लिए चंदा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में समिति के प्रतिनिधियों ने दो दिन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क किया। इस दौरान समाजजनों ने निर्माण कार्य के लिए कुल 58500 रुपए का सहयोग प्रदान किया। समिति अध्यक्ष देवीलाल भाटी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश दिनोदिया तथा पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र गहलोत ने समाज के लोगों से मुलाकात कर धर्मशाला विकास कार्यांे में सहयोग का आग्रह किया। अभियान के दौरान अनेक समाजबंधुओं ने अपनी श्रद्धानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सहयोग राशि देने वालों में अबोहर के केवल राम मंडोरा (मंडोरा टेलर), महराना के सोहनलाल मंडोरा की स्मृति में उनके पुत्रों, पवन फूलभाटी, भूपचंद चौहान, वेद प्रकाश एवं नारायण दास, पंचकोशी के रूपराम तंवर तथा विक्रम टोकसिया ने सहयोग दिया। इसके अलावा डंगरखेड़ा के आत्माराम फूलभाटी, राजेंद्र फूलभाटी तथा पवन एवं मनीष फूलभाटी ने योगदान दिया। चुहड़ियांवाली के पवन कुमार पंवार तथा दुर्गा ऑयल इंडस्ट्रीज, अबोहर ने भी सहयोग राशि प्रदान की। सैन समाज समिति ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं पंजाब के समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से धर्मशाला में कार्यालय एवं मुख्य द्वार निर्माण कार्य को गति मिलेगी। समिति ने भविष्य में भी समाज के लोगों से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई है।
