हनुमानगढ़। जम्भेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंसरी की छात्रा प्रेरणा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। प्रेरणा की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रेरणा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता राजेश कुमार, माता राजबाला तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। प्रेरणा का सपना भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करने का है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रेरणा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
