हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ के अंतर्गत जिला कार्य योजना की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी बिजेंद्र पूनिया तथा जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाभाई उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी में नव नियुक्त सदस्यों भारत भूषण शर्मा, काशीराम गोदारा, धर्मेंद्र कुमार मोची और दमयंती बेनीवाल का मंच पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी गुरदीप सिंह शाहपीनी, अमित चौधरी, प्रदीप एरी, जिला महामंत्री चरणदास गर्ग और नन्दलाल वर्मा भी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मूल आधार बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर युवा टीम, किसान टीम, महिला टीम और सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करते हुए बूथ समिति के साथ कम से कम 15 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जानी चाहिए, ताकि संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें। प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी बिजेंद्र पूनिया ने संगठनात्मक ढांचे की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे पार्टी के निर्देशों के अनुरूप संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस और प्रभावी प्रयास करें। वहीं जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाभाई ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर की-वोटरों की पहचान बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने निर्देश दिए कि हर बूथ अध्यक्ष के पास की-वोटरों की सूची उपलब्ध होनी चाहिए तथा पक्ष, कम पक्ष और विरोधी मतदाताओं की पहचान कर उनके अनुसार रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार कपूर सिंह और रामकिशन भाकर सहित जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा महाअभियान के मंडल प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौड़, दलीप बेनीवाल, पुष्पा नाहटा, छोटूराम सेवग, ओम सोनी, अनिल, महिला जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, तेजेन्द्र सिंह बराड़, कृष्णा गोदारा, सुशील जोशी, प्रवक्ता जुगलकिशोर, सुभाष सहारण, आशीष पारीक, सोशल मीडिया संयोजक परवीन कटारिया और आईटी संयोजक पारस मीढा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी अभियानों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
