हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। बैठक का आयोजन होटल ग्रांड इन में हुआ, जिसमें परिषद के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में कपिल कालड़ा तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र स्वामी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुमन चावला मौजूद रहीं। बैठक की शुरुआत अतिथियों एवं परिषद सदस्यों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने वर्ष 2025–26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और गत वर्ष परिषद द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। इसके बाद सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें महेश जसूजा को अध्यक्ष, प्रदीप मित्तल को सचिव तथा अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर परिषद के अंकुर मुंजाल, हरीश दफ्तरी, अंजू बंसल, महेंद्र अरोड़ा, मनोज गोयल, नरेश मेहन, राजेंद्र कासनिया, सुरेंद्र गाड़ी, विनोद शेखावत सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
