हनुमानगढ़। संत सज्जन चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को मूर्तिदेवी शर्मा की 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन और मिष्ठान की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य के दौरान दिवंगत मूर्तिदेवी शर्मा के पुत्र रोहित शर्मा, देवेंद्र शर्मा और अजय शर्मा तथा महंत स्वामी ऋषि आनंद ने जरूरतमंदों को भोजन कराकर पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया। उपस्थित लोगों ने इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार, विक्रम धूड़िया, सागर धूड़िया, आकाश चुघ, हेमन्त शर्मा, राकेश जिन्दल, अंकित मिड्ढा, पवन गर्ग और बलजिन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शर्मा परिवार के इस सेवा भाव के लिए आभार जताते हुए कहा कि समाज में ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के लिए सहारा बनने के साथ-साथ सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।
