हनुमानगढ़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोहला के छात्र रुद्रांश बोहरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुद्रांश की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्रांश बोहरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता निर्मल बोहरा और माता ललिता पारीक को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और नियमित अध्ययन से यह सफलता संभव हो पाई।रुद्रांश ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
