संगरिया। विश्व हिंदू परिषद के श्रीगंगानगर विभाग के विधि आयाम की बैठक शनिवार को संगरिया में आयोजित हुई। बैठक क्षेत्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय जोधपुर मोती सिंह तथा प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी के सान्निध्य में संपन्न हुई। प्रांत संयोजक एडवोकेट प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती मजहबी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से निर्मित धार्मिक ढांचों को हटाने तथा मदरसा शिक्षा के माध्यम से फैल रहे वैमनस्य पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में अधिवक्ताओं से राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही जिला संयोजकों, विभाग मंत्री, प्रांत संयोजक एवं स्थानीय प्रखंड इकाई के कार्यों की सराहना की गई।

बैठक में 102 अधिवक्ता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला सहमंत्री दलीप सोनी, जिला संयोजक अमित स्वामी, सहसंयोजक जितेंद्र सिंह जादौन, शुभ कंवर राठौड़, बजरंग दल जिला संयोजक एडवोकेट सुनील चाहर, एडवोकेट सुनील सुथार, बार संघ अध्यक्ष रोहित खिच्ची, नवीन सेठी, एसपीपी पवन श्रीवास्तव, कमलेश भादू, संपत गुप्ता, नवीन मोदी, सुमित अरोड़ा, राजीव गिला, बंशी शर्मा, विनोद ज्यानी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
