हनुमानगढ़। आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह शेखावत की अनुशंसा पर हनुमानगढ़ जिले में संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी नियुक्ति आदेशों के अनुसार मक्कासर निवासी विनोद बोगिया को एससीएसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सतीपुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह सिद्धू को मूल ओबीसी प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा फतेहपुर निवासी राजेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों पर आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धन्नेसिंह राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष छिन्द्रपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र काठपाल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह शेखावत ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन का निरंतर विस्तार होगा और पार्टी क्षेत्र में नया राजनीतिक अध्याय लिखने में सफल होगी।
