हनुमानगढ़। अमर शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस के मौके पर शहर में श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल हेमू कालानी चौक पर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उपस्थित होकर शहीद की कुर्बानी को नमन किया। इसके पश्चात श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी मोहल्ला में चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में लक्की बंपर ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी मदन नानकानी, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन विवेक शर्मा तथा तृतीय पुरस्कार सुजाता मिक्सी जूसर मंथन मेघवानी को प्रदान किया गया। विजेताओं को सम्मानित किए जाने पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारा और प्रेरणा का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में सचिव घनश्याम दास मेघवानी ने हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। वहीं अध्यक्ष खजान चंद शिवनानी ने उनके त्याग को नमन करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बालकिशन कर्मचंदानी, मनोहर लाल बाबानी, पवन टेकवानी, मुरलीधर सखीजा, मुरलीधर हरवानी, ललित प्रेमजानी, शोभराज, मोहन भारवानी, प्रदीप ज्ञानानी, तीर्थदास, गिरधारी लाल ककुवानी, चंद्र प्रकाश ज्ञानानी, नारायण दास ककुवानी, प्रेम कुमार, राजकुमार तुलसानी, गोवर्धन भारवानी, फतूराम बाबानी, पुरुषोत्तम तुलसानी, डॉ. जयरामदास, आत्माराम, विद्या सखीजा, अनीता तेजवानी, रितु बाबानी, सुनील प्रेमजानी, सोनू मेघवानी मौजूद रहे।
