हनुमानगढ़। टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गोशाला परिसर में गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा के मौके पर कार्यक्रम में कई श्रद्धालु शामिल हुए। जन्मोत्सव के अवसर पर गोशाला स्थित सेठ सांवलिया मंदिर में सुबह विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ का संचालन शास्त्री रामप्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आहुति अर्पित की। यज्ञ के पश्चात महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हवन यज्ञ की पूर्णाहुति में मीरा देवी, अंजू गर्ग, हेमा, दीपा, सरला गर्ग, रीटा गर्ग, खुशबू, कोमल पारीक, अशोक भारती, रिंकू, नीलम सोनी, संजू बजाज, महावीर प्रसाद, अनीता मिश्रा, धर्मंेद्र बजाज, सरस्वती, रेखा, नेहा, सुशीला, पूजा पारीक, दीया पारीक, दर्शन ढाका ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘जय बजरंग बलीÓ के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। फाटक गोशाला समिति अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि गोशाला में बीमार, दुर्घटनाग्रस्त और असहाय पशुओं का उपचार किया जाता है। टाउन क्षेत्र के लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में किसी भी स्थान पर यदि कोई दुर्घटनाग्रस्त या बीमार पशु मिलता है, तो उसे गोशाला में लाकर इलाज किया जाता है। इसके लिए एंबुलेंस वाहन की आवश्यकता है, जिसे जनसहयोग से लेने का प्रयास किया जा रहा है।

