संगरिया। केआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगरिया की छात्रा कोकिला ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में साइंस संकाय में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कोकिला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता योगेन्द्र गुप्ता और माता उर्मिल गुप्ता के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई। कोकिला ने बताया कि उसका लक्ष्य भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश के तकनीकी क्षेत्र में योगदान देना है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
