हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेज के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 सेशन-1 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। मंगलवार को घोषित हुए रिजल्ट में संस्थान के 14 छात्र-छात्राओं ने 95 पर्संेटाइल से अधिक स्कोर किया, जबकि दो विद्यार्थियों ने 99.5 पर्संेटाइल से अधिक स्कोर कर विशेष उपलब्धि हासिल की। संस्थान के छात्र प्रद्युमन बंसल ने 99.68 पर्संेटाइल स्कोर कर कॉन्सेप्ट क्लासेज में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हरसमन सिद्धू ने 99.51 पर्संेटाइल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।


इसके अलावा अरिहंत गोदारा ने 99.21, आयुव जैन ने 99.03, दक्ष कर्मचन्दानी ने 98.69, गौरव जांगिड़ ने 98.30, उज्जवल ने 97.58, तनिव जिंदल ने 97.13, जयंत ने 96.96, जशन ने 96.36, युक्ता ने 95.98, प्रतिभा ने 95.77, ज्योति ने 95.57 व हार्दिक ने 95 पर्संेटाइल स्कोर किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल रहा। सेंटर हैड ललित भटेजा, एकेडमिक हैड श्रवण यादव और मैनेजिंग हैड सतनाम खोसा ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर और गुलाल लगाकर सम्मान किया। छात्र-छात्राओं ने नाच-गाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

सेंटर हैड ललित भटेजा ने इसे क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ परिणाम बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सत्रों में छात्र और बेहतर प्रदर्शन कर नया इतिहास बनाएंगे। एकेडमिक हैड श्रवण यादव ने कहा कि संस्थान में नियमित टेस्ट, विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था के कारण विद्यार्थी अपनी कमियों को समय रहते सुधार पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। मैनेजिंग हैड सतनाम खोसा ने कहा कि कॉन्सेप्ट का उद्देश्य केवल परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मजबूत बुनियाद तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ में रहकर भी राष्ट्रीय स्तर की तैयारी संभव है और संस्थान इसी दिशा में कार्य कर रहा है।

अभिभावकों ने कहा कि कॉन्सेप्ट हनुमानगढ़ जिले का गौरव है। अब बच्चों को सीकर या कोटा भेजने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर अभिभावकों को दी जाती है, जिससे वे अपने सामने ही बच्चों की तैयारी पर नजर रख सकते हैं। इस मौके पर कॉन्सेप्ट क्लासेज स्टाफ के पूनम कुमावत, लोकेश, नामदेव, विशाल सहारण, रामरत्न, हिमांशु वधवा, जगमीत सिंह, अमीन हसन, पवन परिहार, सुभाष, रोहित, अजीत सिंह, राज, रेणु, रमेश, सहदेव, सुरेन्द्र नीतू भटेजा, चरणजीत सिंह, प्रवीण मौजूद रहे।

