हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने 3.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान सतार खां (55) पुत्र सरदार खां निवासी वार्ड 8, जंडावाली को 3.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट सहित 21 प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राकेश सांखला, कांस्टेबल सरजीत सिंह, महेंद्र कुमार और विनोद कुमार शामिल रहे।
