ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से 2 महिलाओं सहित 3 युवकों को काबू कर उनके कब्जा से लाखों रुपए की 34 ग्राम 175 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शहर थाना सिरसा के थैहड़ मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान थैहड़ मोहल्ला की तरफ से मोटरसाकिल सवार एक नौजवान आता हुआ दिखाई दिय़ा। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी प्रिंस पुत्र महेश कुमार निवासी जंडी वाली गली रेगर बस्ती सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से लाखों रुपए की 20 ग्राम 26 मिलीग्राम हेरोइन व 23 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। वहीं एक अन्य घटना मे सीआईए सिरसा की एक अन्य पुलिस टीम गश्त के दौरान रेलवे फाटक से होते हुए कंगनपुर की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक स्कूटी दो महिलाओं सहित एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उक्त स्कूटी सवार लोगों ने सामने पुलिस की गाङी को देखकर अचानक स्कूटी को वापस मोङकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपियान संदीप सिंह पुत्र हरपाल व उसकी पत्नी राजदीप कौर निवासी कंगनपुर रोड़ व एक अन्य महिला सुमनदीप कौर पुत्री हरभजन सिंह निवासी अबोहर पंजाब को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 9 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं एक अन्य घटना में जिला की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गांव माखोसरानी आरोपी युवक अशोक पुत्र ओमप्रकास निवासी हंजीरा को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 75 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है ।
