ऐलनाबाद। शहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित सिहाग जनरल एवं बच्चों के अस्पताल में स्वर्गीय शारदा देवी सिहाग की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना रहा। शिविर में डॉ. एस.पी. शर्मा, डॉ. अनिल जैन एवं डॉ. विनोद सिहाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी नि:शुल्क की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

रक्तदान शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। डॉ. विनोद सिहाग द्वारा स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने “अनुकरणीय पहल” बताया। इस अवसर पर विजेंद्र ठेकेदार, एडवोकेट संदीप भानखड, दीपिका सहित अस्पताल के स्टाफ के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने व सहयोग करने की बात कही।
