हनुमानगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भादरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भादरा थाना के कार्यवाहक प्रभारी उपनिरीक्षक साहबराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भादरा कस्बे में सिंचाई कॉलोनी के पीछे से आरोपी हितेन्द्र शर्मा (25) पुत्र दयाराम ब्राह्मण निवासी वार्ड नंबर 38, शिवपुराबास, कस्बा भादरा को 6.71 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच फेफाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक साहबराम सहित कांस्टेबल देवीलाल, राकेश कुमार, कुलदीप एवं अशोक कुमार शामिल रहे।
