ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने रोड़ी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जा हजारों रूपए की 7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए व्यक्ति की पहचान आकाशदीप उर्फ पीट्टू पुत्र केवल सिंह निवासी गांव बांद्रा पत्ती रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बांदर पत्ती रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
