हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07.50 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत समस्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद तथा वृताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी के सुपरविजन और थाना प्रभारी हनुमानगढ़ जंक्शन रामचन्द्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक गुरूदेव सिंह मय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहनवाज उर्फ नवाजा पुत्र मोहम्मद रमजान (35 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 01, चक 02 आरआरडब्ल्यू, नवां, हनुमानगढ़ जंक्शन को 07.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में अभियोग संख्या 190/2026 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस थाना हनुमानगढ़ सदर के उप निरीक्षक हरबंश द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में साक्ष्य एवं गोपनीय सूचना संकलन में एएसआई पुरूषोत्तम, कांस्टेबल जीतराम (770) और कांस्टेबल सुरेन्द्र (273) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक गुरूदेव सिंह, कांस्टेबल शंकरलाल (795), सर्वजीत (213), चेतनराम (848), पुलिस चौकी सुरेशिया, पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन।
