भैरूसरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैरूसरी की छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा अल्पना ने आर्ट्स संकाय में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अल्पना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता रामपाल और माता सुमन देवी को दिया है। अल्पना का सपना भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है।

इसी प्रकार विद्यालय की एक अन्य छात्रा पूजा ने भी 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय से 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हरिराम और माता मंजू देवी को दिया है। पूजा भी आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने दोनों छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
