हनुमानगढ़। आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलाना की छात्रा रवीना ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रवीना की इस शानदार सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। रवीना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता जय सिंह, माता पूनम तथा गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई। रवीना का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी रवीना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
