हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झांसल की छात्रा कोमल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोमल की इस शानदार सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कुलदीप सिंह, माता हीरा देवी तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। कोमल का कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई। भविष्य में वह शिक्षक बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहती है। विद्यालय परिवार ने कोमल की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
