हनुमानगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर मण्डल कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में रवि सिंह को अध्यक्ष, विजय ओड को उपाध्यक्ष, अखिल सिंगीवाल को महासचिव, सन्दीप कुमार को सचिव, जसवीर सिंह को मीडिया प्रभारी, हरदीप सिंह को प्रचारक, मोनू सिंह को कोषाध्यक्ष, दीपक इन्दौरा को सहसचिव, देबू स्वामी को प्रवक्ता तथा सागर सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। संगठन विस्तार के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
