हनुमानगढ़। टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गोशाला के श्री सांवलिया सेठ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को रुचि गर्ग धर्मपत्नी अंकुर गर्ग और जयचंद लाहोटी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दोनों ने पंडित रामप्रकाश शर्मा के सानिध्य में सांवलिया सेठ की आरती कर भोग लगाया। इसके बाद तिलक कर व चरणों में पुष्प अर्पित कर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुचि गर्ग और जयचंद ने सांवलिया सेठ के समक्ष प्रार्थना कर गोशाला में बंद बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फाटक गोशाला संस्थान अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि गोशाला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ तथा अन्य मांगलिक अवसरों पर गोमाता का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां गोसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

गोशाला में एक्सीडेंटल, बीमार एवं असहाय गोवंश की विशेष रूप से देखभाल की जाती है। अनुभवी सेवकों की ओर से गोवंश के उपचार की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है। गोमाता के उपचार व सेवा के लिए गोशाला में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस मौके पर मीरा देवी, कोमल गर्ग, सीमा पारीक, गायत्री, मनीष गर्ग, नवीन बंसल, रवि पारीक, कोमल पारीक, मयंक, सरला देवी, नवीन शर्मा, रामगोपाल शर्मा, वैजयंती, मनोज पारीक, केशव धूड़िया, कुसागर, मानवी, शानवी, कृष्णा मिड्ढा मौजूद रहे।
