हनुमानगढ़। बस स्टैंड से मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। भादरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव जनाना निवासी 26 वर्षीय भागीरथ पुत्र दलीप शर्मा ने रिपोर्ट दी कि 24 मई की शाम करीब 7 बजे उसके पिता दलीप शर्मा अपने परिचित की दुकान पर काम से गए थे। इस दौरान उन्होंने मोटर साइकिल नम्बर आरजे 49 एसई 5854 को रतनपुरा बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर वहां मोटर साइकिल नहीं मिली। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट में बताया गया कि मोटर साइकिल मुकेश कुमार के नाम से पंजीकृत है, जिनका निधन हो चुका है तथा वर्तमान में उसका उपयोग भागीरथ और उसके पिता कर रहे थे। भादरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल हंसराज को सौंपी है।
