
हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्लंबर एवं टेलीकॉम ट्रेड के विद्यार्थियों को ओजेटी (ऑन द जॉब ट्रेनिंग)/इंटर्नशिप के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों में भेजा गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ व्याख्याता सीमा गोयल एवं सुशीला को वीटी (वोकेशनल ट्रेनर) के रूप में लगाया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण स्थलों पर विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण किया। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को प्लंबर ट्रेड में पाइप फिटिंग, जल आपूर्ति एवं मरम्मत कार्य तथा टेलीकॉम ट्रेड में केबलिंग, नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं तकनीकी कार्यांे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
