नोहर। पूर्वांचल के लोगों द्वारा यहां श्याम मंदिर के बाहर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत राहगीरों को गरमा गरम बड़े पकोड़े, जलेबी व बड़ों का प्रसाद खिलाया गया। आयोजन समिति के दिनेश बिहारी ने बताया इस बार पूर्वांचल वासियों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन किया गया है। यहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए अनेक गणमान्य व्यक्ति भी आए। इस संबंध में नायब तहसीलदार अंजनी बंसल ने बताया की पूर्वांचल वासियों के एक ग्रुप द्वारा जो यहां हवाई का काम करता है की ओर से यह पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या ने श्रद्धालुओं ने भाग लिया है। उन्होंने पूर्वांचल वासियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में शिबू, दिनेश, राजू सहू, मांगीलाल बजाज, श्यामसुंदर पांडे, लालचंद चौधरी, अरुण कंदोई आदि ने अपनी सेवाएं दी।
