हनुमानगढ़। राठीखेड़ा, टिब्बी एथनॉल फैक्ट्री प्रकरण को लेकर किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने ड्यून्स एथनॉल कंपनी के विरुद्ध मानहानि का कानूनी नोटिस भिजवाया है। नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि कंपनी द्वारा जानबूझकर, षड्यंत्रपूर्वक और झूठे तथ्यों के आधार पर बलकौर सिंह ढिल्लों सहित अन्य किसानों को बदनाम करने की नीयत से मुकदमा दर्ज करवाया गया। यह कृत्य न केवल कानून का दुरुपयोग है, बल्कि किसानों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला भी है। ढिल्लों के अधिवक्ता द्वारा भेजे गए नोटिस में ड्यून्स एथनॉल कंपनी को 15 दिवस के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त मा$फी मांगने तथा लगाए गए निराधार आरोपों को वापस लेने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समय सीमा में मा$फी नहीं मांगी गई, तो कंपनी के विरुद्ध मानहानि सहित अन्य कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। बलकौर सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसानों की आवाज़ दबाने और आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस प्रकार के झूठे मुकदमे दर्ज कराना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिला$फ है। वे न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ेंगे और किसी भी निर्दोष किसान को अन्याय का शिकार नहीं बनने देंगे।
