सूरतगढ़। मिशन ग्रीन सिटी समिति सूरतगढ़ द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा अपना पूर्ण समर्थन खेजड़ी बचाओ आंदोलन को दिया। खेजड़ी राज्य वृक्ष होने के साथ साथ हमारे पर्यावरण और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और इनका संरक्षण हमारे लिए बहुत जरूरी है। खेजड़ी के पेड़ न केवल हमें फल और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि ये हमारे पर्यावरण को भी स्वच्छ और स्वस्थ बनाते हैं। लेकिन आजकल खेजड़ी के पेड़ों की संख्या तेजी से घट रही है, जो हमारे पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है।
हम खेजड़ी बचाओ आंदोलन के साथ हैं और इसके लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि साथ मिलकर हम खेजड़ी के पेड़ों को बचाने में सफल होंगे और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएंगे। जब भी आंदोलन को समिति की जरूरत पड़ेगी, समिति सदैव आपको तैयार मिलेगी। धरना स्थल पर राकेश विश्नोई, अमित कल्याण, जेपी गिला, अमित कड़वासरा सहित सैकड़ों नौजवान खेजड़ी बचाने की मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं।
