हनुमानगढ़। गांव रामसरा नारायण के होनहार छात्र और वर्तमान में सीनियर लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत अनिल जांगिड़ पुत्र भागीरथ जांगिड़ ने 99.7697051 परसेंटाइल और एयर -31 से यूजीसी नेट और जेआरएफ पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में सफल होकर गांव का मान बढ़ाया है जो उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शोध में सहायक होगा। अनिल जांगिड़ का यूजीसी की ओर से आयोजित जेआरएफ परीक्षा में सिलेक्शन होने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। अनिल ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता पिता, गुरुजनों, भाई बहनों और दोस्तों को दिया। इस मौके पर संजय जांगिड़, प्रदीप शर्मा, आशुतोष शर्मा, अजय वर्मा, शुभम् आदि ने बधाईयां दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले इनका सामान्य और संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर लाइब्रेरी साइंस में इंटरव्यू कॉल भी हो रखा है।
