ऐलनाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूची के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के मध्यनजर जिला में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मैपिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत बीएलओ द्वारा मतदाताओं से वर्ष 2002 (एसआईआर) के डाटा से को लेकर मतदाता संबंधी जानकारी मांगी जा रही है ताकि बीएलओ एप्प पर उनकी मैपिंग की जा सके। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि 42-कालांवाली (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 87.10 प्रतिशत, 43-डबवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 78.63 प्रतिशत, 44-रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 87.66 प्रतिशत, 45-सिरसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 55.69 प्रतिशत तथा 46-ऐलनाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 90.60 प्रतिशत मैपिंग हो चुकी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है वे बूथ लेवल अधिकारियों को पिछली एसआईआर का डाटा व पहचान पत्र क्रमांक शेयर करें ताकि उनकी मैपिंग की जा सके।
