ऐलनाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। निदेशालय के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित लाभार्थी किसान अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर 16 मार्च को सुबह 10 बजे पहुंचकर अपने ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाएं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि समय पर सत्यापन करवाने से योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी।
संवाददाता- रमेश भार्गव
