हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विशेष शिक्षा विद्यालय का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा प्रथम में आरव प्रथम एवं गौरव वर्मा द्वितीय, कक्षा द्वितीय में माया प्रथम एवं लक्ष्मी द्वितीय, कक्षा तृतीय में अनिल प्रथम एवं तमन्ना द्वितीय, कक्षा चतुर्थ में आरजू प्रथम एवं वरुण द्वितीय, कक्षा षष्ठ में सुरेंद्र सिंह प्रथम एवं हर्षविंद्र द्वितीय तथा कक्षा सप्तम में लक्ष्मी प्रथम एवं सिमरनजीत द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर श्री गुरुगोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण नाई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सोलंकी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीटीएम में रजनीश, भूपेंद्र सिंह, पूजा, सुमनप्रीत, तनुप्रिया, सोनिया सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रानी ने किया।
