हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवान की छात्रा आशा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स संकाय में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आशा की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। आशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता आत्माराम, माता सतवंती तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। आशा का सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने आशा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
