हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भगवान (हनुमानगढ़) की छात्रा एकता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता रामलाल और माता हीरा देवी को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई हैं। एकता ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर शिक्षक बनना है, ताकि वह शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के लोगों ने एकता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
