नोहर। गांधी चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहर के छात्र रोहित ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से रोहित के परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कुलदीप और माता रूमाना को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और नियमित अध्ययन की बदौलत यह सफलता हासिल हुई है। रोहित ने बताया कि उसका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनना है और वह इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखेगा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने रोहित की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
