भादरा। जय हिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भादरा के छात्र कपिल कुमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। कपिल कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता आशीष कुमार और माता बृजेश कुमारी को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है। कपिल का लक्ष्य भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
