हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निरवाल की छात्रा करीना ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। करीना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मैनपाल और माता संतोष के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल करना संभव हो पाया। करीना का सपना भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करने का है। उनकी इस शानदार सफलता पर विद्यालय स्टाफ, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
