ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां में प्राचार्य डा सज्जन कुमार की अध्यक्षता व प्रो. सुरेश कुमारी के संयोजन में आयोजित कटिंग, टेलरिंग एवं सिलाई कार्यशाला का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यशाला की प्रशिक्षक सुश्री मंदीप सग्गू ने छात्राओं को वस्त्र निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी।तीसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र में सुश्री मंदीप सग्गू ने विभिन्न प्रकार के गला (नेकलाइन) एवं बाजू (स्लीव्स) की कटिंग के तरीकों को विस्तारपूर्वक समझाया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पेपर पर कटिंग कर अभ्यास किया और बताए गए तरीकों को स्वयं करके सीखा। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के सवालों और जिज्ञासा को दूर किया ।शर्ट की सिलाई के साथ ही छात्राओं को बताया कि वे गले को कैसे जोड़े और बाजू के साथ कैसे जोड़ना है।

माप के अनुसार साइड टांका लगाने के दौरान क्या सावधानिया बरतनी चाहिए ।इससे छात्राओं को कटिंग की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नई तकनीकों को सीखकर उत्साह व्यक्त किया। इस प्रकार की कार्यशालाएँ छात्राओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।
