हनुमानगढ़। बहुजन समाज पार्टी जिला हनुमानगढ़ की बैठक गुरुवार को जंक्शन स्थित श्री रविदास मंदिर में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि चूरू जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा रहे, जबकि विशेष अतिथि जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भगवान सिंह बाबा ने कहा कि पार्टी राजस्थान में होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास अधिक से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने और पार्टी का चुनाव चिन्ह अधिक से अधिक प्रत्याशियों तक पहुंचाने का रहेगा। उन्होंने पंचायत चुनावों को संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्टी के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्र के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा आवेदन फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपनी संबंधित पंचायत समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों के पास आवेदन जमा करवा सकते हैं। बैठक में चूरू लोकसभा प्रभारी राधेश्याम सूडा, श्रीगंगानगर लोकसभा प्रभारी संजय अठवाल, जिला महासचिव रामप्रताप कांवलिया, जिला सचिव सुरेंद्र परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मेघवाल, पीलीबंगा प्रभारी कालूराम पटीर, हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बीरबल राम, हनुमानगढ़ प्रभारी राजकुमार अठवाल सहित ओंकार सिंह भाट, आत्माराम गुघरवाल, शिवराज अठवाल, सुमेर बारुपाल, जीतराम बारुपाल, दलवीर रैगर, ओमप्रकाश चोपड़ा, सोहनलाल, मोहनलाल, कुलवंत गांधी, महावीर धानिया एवं पूर्णचंद्र सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
