रावतसर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में चल रहे प्रवेश अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। विद्यालय के समस्त स्टाफ, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, भामाशाहों तथा यूसीईईओ परिक्षेत्र रावतसर के स्टाफ सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से प्रवेश प्रक्रिया में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में विद्यालय में कल 14 तथा आज एक ही दिन में कुल 41 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग, जागरूकता और शिक्षा के प्रति अभिभावकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ ने बताया कि यह सफलता विद्यालय स्टाफ, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहा तो इस वर्ष विद्यालय का नामांकन 800 के पार पहुंचने की पूरी संभावना है। प्रधानाचार्य राठौड़ ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश राजकीय विद्यालय में करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं।
संवाददाता- नरेश
