हनुमानगढ़। भाजपा ने संगठन को डिजिटल युग के अनुरूप अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इसी क्रम में भाजपा नगर मण्डल टाउन की बैठक टाउन स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, आशीष पारीक, नगर मण्डल नितिन बंसल मौजूद रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनाव, वर्तमान में चल रहे शहरी सेवा शिविर, संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग का प्रशिक्षण देना मुख्य बिन्दु रहा। बैठक में नगर मण्डल के पदाधिकारियों, बूथ व शक्ति केन्द्र संयोजकों के अलावा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि तकनीक के इस युग में कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। यह प्रशिक्षण हमें विचारों में मजबूती और काम में गति दोनों दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडियाÓ का सपना अब जमीन पर उतर रहा है। आज का कार्यकर्ता सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर भी जनसेवा के लिए तत्पर है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अब और अधिक सक्षम, और अधिक प्रभावी बनेगा। जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी ने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन से प्रेरित यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठनात्मक प्रशिक्षण को नई दिशा देगा और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जोड़ेगा। जिला प्रवक्ता आशीष पारीक ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठन के हर कार्यकर्ता को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित करना है। प्लेटफॉर्म से मंडल टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लक्ष्य यह है कि संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा का संकल्प जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि भाजपा तकनीक और संगठनात्मक नवाचार से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का ऐतिहासिक काम कर रही है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करेगा। संगठन को ज्यादा मजबूत करेगा। संगठन को सशक्त बनाएगा। बैठक में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के निर्देश दिए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि हनुमानगढ़ में भाजपा का ही बोर्ड बने, इसके लिए सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाए। वर्तमान में लग रहे शहरी सेवा शिविरों में शहर के सभी नागरिकों के कार्यांे को कार्यकर्ता प्राथमिकता से करवाएं। मंच संचालन नगर मण्डल महामंत्री राजपाल सिंह ने किया।
