हनुमानगढ़। जिला साइकिलिंग संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार को जयपुर में आयोजित राजस्थान साइकिलिंग एसोसिएशन के चुनाव में प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस नियुक्ति से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। जिला साइकिलिंग संघ सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि मदनलाल सुथार लंबे समय से साइकिलिंग खेल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे लगातार पांच वर्ष से हनुमानगढ़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उनके निर्वाचन पर जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में साइकिलिंग खेल को नई दिशा और गति मिलेगी।
