हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा तनिषा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इंदु शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मनजोत कौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा एकता ने 91.4 प्रतिशत और खुशप्रीत कौर ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया। विद्यालय के कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 18 विद्यार्थियों ने 81 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर बेहतर परिणाम दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर सुब्बा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
