हनुमानगढ़। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 18 अप्रैल को रिटेल लोन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीएनबी मंडल कार्यालय प्रांगण, हनुमानगढ़ जंक्शन सहित जिले की सभी पीएनबी शाखाओं में आयोजित होगा। मंडल प्रमुख नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत होम लोन, कार लोन, शिक्षा लोन सहित विभिन्न रिटेल लोन आकर्षक ब्याज दरों और आसान किश्तों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में बैंक के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो ग्राहकों को मौके पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो घर, वाहन, शिक्षा या अन्य व्यक्तिगत जरूरतों के लिए ऋण लेना चाहते हैं। इस दौरान ग्राहकों को न्यूनतम प्रोसेसिंग शुल्क और आकर्षक ब्याज दरों का लाभ मिलेगा। पीएनबी ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क करें और कार्यक्रम के दिन ही सैद्धांतिक ऋण मंजूरी प्राप्त करें।
