– डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मांगे वोट, राजेन्द्र वर्मा बोले-विकास और भयमुक्त माहौल के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 36 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी के समर्थन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं सुनीता देवी के पति राजेन्द्र वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया और सुनीता देवी को विजयी बनाने के लिए समर्थन मांगा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के विकास के एजेंडे को वार्डवासियों के समक्ष रखते हुए अधिकाधिक मतदान की अपील की। राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास और सहयोग इसी तरह बना रहा तो वार्ड के विकास को नई दिशा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से 11 सितंबर को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी के नाम के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और भयमुक्त वातावरण के लिए मतदाता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्डवासी भाजपा के पक्ष में अपना आशीर्वाद देकर सुनीता देवी को सेवा का अवसर प्रदान करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने तथा सुनीता देवी के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।
