हनुमानगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस ने विभिन्न सर्किलों के लिए रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की सूची जारी की है। पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारी रात्रि के दौरान गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जारी सूची के अनुसार जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी (हनुमानगढ़) के रूप में आईपीएस अधिकारी मीनाक्षी को जिम्मेदारी दी गई है, जो वृत्ताधिकारी वृत्त हनुमानगढ़ के रूप में कार्यरत हैं। इसी प्रकार सर्किल संगरिया के लिए आईपीएस अधिकारी रमेश मावरा को रात्रिकालीन गश्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। सर्किल रावतसर क्षेत्र में थाना अधिकारी पीलीबंगा जगदीश प्रसाद पुनिया को रात्रिकालीन गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सर्किल नोहर में करणीसिंह तथा सर्किल भादरा में मोहरसिंह को रात्रिकालीन गश्त अधिकारी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले में लोग सीधे संपर्क कर सकें। हनुमानगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही आपात स्थिति में 112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 01552-261105 पर संपर्क किया जा सकता है।
