
हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी में बुधवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन, वीर बाल दिवस और रेटोरिक-स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिता (टियर-2) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन वर्षांे तक लगातार स्पोकन इंग्लिश बैच होल्डर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजू सुब्बा और प्रदीप शर्मा ने किया। उन्होंने क्रिसमस और वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। नृत्य शिक्षक शिवम सोनी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। वीर बाल दिवस के मौके पर डॉ. जगसीर सिंह के मार्गदर्शन में दस्तार (पगड़ी) बांधने की प्रतियोगिता हुई। मूल्यांकन बलदेव सिंह और खड़क सिंह ने किया। प्रतियोगिता में ग्रुप-ए में कक्षा 8 के अभिजोत तथा ग्रुप-बी में कक्षा 11 (कॉमर्स) के अर्शदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका शुभम शर्मा और प्रीतपाल कौर ने निभाई। विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रधानाचार्य एलबी सुब्बा ने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर समान रूप से जोर देता है।

